टारगेट करके दलित-OBC वोटर्स के नाम डिलीट किए गए, वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद में हुई गड़बड़ियों का खुलासा करते हुए बताया कि वहां बड़े पैमाने पर वोट डिलीट किए गए और इस प्रक्रिया में कई लोगों के नाम से बिना उनकी जानकारी के वोट हटा दिए गए।

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम काट दिए। राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के जरिए वोट चोरी के आरोप और सबूत दिखाए। वोट चोरी के आरोप पर राहुल गांधी आन दूसरी बार प्रेस कॉन्फेंस कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 7 अगस्त को मीडिया से बात की थी तब उन्होंने फर्जी वोट जोड़े जाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया था। इस बार उन्होंने वोटर्स डिलीट किए जाने के सबूत दिखाए।
राहुल गांधी ने कहा कि CEC उन लोगों को बचाने का काम कर रहा है जिन्होंने भारत के लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। मैं जो भी कहूंगा पुख्ता सबूत के साथ कहूंगा, आज मैं आपको ये बताने जा रहा हूं कि कैसे वोट काटे जा रहे हैं। क्या तरीका अपनाया जा रहा है। देश का दलित और ओबीसी इनके निशाने पर है। मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है और मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा।' राहुल ने दावा किया कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट खत्म किए गए।
राहुल गांधी ने कहा कि आलंद, जो कर्नाटक का एक विधानसभा क्षेत्र है, वहां किसी ने 6,018 वोट हटाने की कोशिश की। हमें यह नहीं पता कि 2023 के चुनाव में कुल कितने वोट डिलीट किए गए, लेकिन इतना तय है कि यह संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा थी। राहुल ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब गलती से एक वोट डिलीट करने के दौरान गड़बड़ी पकड़ में आ गई। दरअसल, एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। जब उसने जांच की कि यह वोट किसने डिलीट किया, तो पता चला कि उसका ही पड़ोसी जिम्मेदार दिखाया गया है।
राहुल गांधी के मुताबिक जब उसने अपने पड़ोसी से बात की, तो उसने साफ कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। यानी न तो जिसने वोट हटाया और न ही जिसका वोट हटा — दोनों ही इस बात से अनजान थे।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दरअसल, कोई और ताकत थी जिसने सिस्टम को हाईजैक कर लिया और यह सब किया।
राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी में मदद करता है मेरे पास पुख्ता सबूत है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। कर्नाटक सीआईडी ने 18 महीने में 18 पत्र ईसी को भेजा और पूछा कि हमें डेस्टिनेशन आईपी दीजिए, डिवाईस डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी दीजिए, इसके अलावा ओटीपी ट्रेल को भी देने के लिए कहा। इसके साथ ही फोन नंबर औऱ उनके मालिकों के नाम मांगे गए।कर्नाटक का सीआईडी ने कई बार इसकी मांग चुनाव आयोग से की। लेकिन उस पर चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि फरवरी 2023 में जांच शुरू हुई, मार्च 2023 में सीआईडी ईसी को पत्र लिखता है, जवाब में आधी जानकारी दी गई, जिसकी जरूरत नहीं थी। 18 बार चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया।
राहुल गांधी ने कहा कि ये सबूत है कि ज्ञानेष कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं, सवाल उठता है कि ये हैं कौन। राहुल गांधी ने कहा कि आनंद के अलावा ये कई जगहों पर हुआ। महाराष्ट्र में भी यही हआ। कर्नाटका के आलंद में डिलीट हुए और महाराष्ट्र के रजौरा में ऐड हुए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के वोट जान बुझ कर काटे जा रहे हैं। कर्नाटक में खेल हुआ है। एक आदमी कांग्रेस के वोट काट रहा है। वोटर लिस्ट से नाम हटाने में अलग-अलग राज्यों का नंबर का इस्तेमाल हुआ है। राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे लोगों को लेकर भी आए जिनके नाम से वोट काटे गए। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोदाबाई का वीडियो चलाया जिन्होंने बताया कि उनके नाम काटे गए हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने बताया कि मेरे नाम से 12 वोट काटे गए, जबकि मैंने कभी ऐसा किया ही नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि इसे प्लान करके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है। जिस बूथ पर कांग्रेस वोटर ज्यादा हैं, वहीं वोट काटा जा रहा है।
राहुल गांधी ने बताया कि सूर्यकांत ने 12 वोटर को 14 मिनट में डिलीट कर दिया, जब उनसे सवाल किया कि कैसे हुआ तो वो कह रहे हैं कि मुझे जानकारी नहीं है, बबीता का भी नाम ऐसे ही डिलीटी किया गया। राहुल गांधी ने दोनों लोगों को स्टेज पर बुलाया। राहुल गांघी ने कहा कि नागराज जी ने 2 एप्लिकेश 36 सेकंड में फाइल कर दी, वो भी सुबह 4 बजे।
राहुल गांधी ने कहा कि हमें लगा चुनाव आयोग सोया है लेकिन वो जागा है सिस्टेमेटिकली मदद की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी वोटर लिस्ट में पहले दूसरे नंबर पर आ रहा है वो ही डिलीट कर रहा है, ये सब सोफ्टवेयर से हो रहा है। सबसे ज्यादा कांग्रेस का समर्थन ज्यादा था वहीं के बूथ पर ये टारगेट किया गया।