ट्रंप ट्रैरिफ से सहमा बाजार, सेंसेक्स 1,235 अंक गिरकर 75,838 पर बंद, निवेशकों को 7 लाख करोड़ का नुकसान

सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही, ये 23,024 पर बंद हुआ।

Updated: Jan 21, 2025, 04:57 PM IST

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद पड़ोसी देशों पर ट्रेड टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही, ये 23,024 पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपए डूब गए।

मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही चौतरफा बिकवाली देखी गई। सुबह से ही बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिली। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के शेयर में 10.92% की गिरावट रही। आज बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर्स ज्यादा गिरे हैं।

बैंक शेयरों में SBI, PNB, HDFC बैंक, ICICI बैंक सभी लुढ़के। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों की भी जोरदार गिरावट हुई। दोनों इंडेक्स 2.25% से ज्यादा टूटे हैं। वहीं रेलवे, डिफेंस सहित ज्यादातर PSUs में गिरावट है। ट्रंप की टैरिफ लगाने की चेतावनी से बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ा। इससे BRICS देशों के बाजार सहम गए। भारतीय बाजारों में भी टैरिफ का ही डर है।

निफ्टी में इतनी तेज़ गिरावट हुई है कि वह अपने अहम सपोर्ट लेवल 23000 के पास आ गया है। अगर आने वाले ट्रेडिंग सेशन में यह लेवल टूटा तो और गिरावट आ सकती है जो निफ्टी को 22700 के लेवल तक ले जा सकती है। अगर मार्केट ने यहां से सपोर्ट नहीं लिया तो एक और करेक्शन फेज़ हो शुरू हो सकता है।

निफ्टी 50 इंडेक्स में आज 50 स्टॉक में से 42 स्टॉक गिरावट रहे। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा कंज़्यूमर लिमिटेड, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, श्रीराम फाइनेंस जैसे स्टॉक रहे, जबकि निफ्टी 50 के सबसे अधिक गिरने वाले स्टॉक में ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे स्टॉक रहे।