Russia Ukraine War Live: यूक्रेन से लौटे छात्रों से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है, लेकिन दोनों देशों के बीच जारी यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है

Updated: Mar 03, 2022 01:05 PM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार आठवें दिन जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध से यूक्रेन में भयावह तबाही मची हुई है। यूक्रेन से लाखों की आबादी अब तक विस्थापित हो चुकी है।

Live Updates

यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ पीएम मोदी ने की चर्चा

यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इन छात्रों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के आलोचक उनके इस रुख को उनके चुनावी अभियान का हिस्सा मान रहे हैं।

जो हमारा है हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे: यूक्रेनी राष्ट्रपति

जो हमारा है हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे: यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तेज़ होते रूसी आक्रमण के बीच एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा है कि जो हमारा है हम उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। जो कोई भी हमारी सीमा में घुसेगा हम उसे मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Kherson पर रूस का पूरी तरह से नियंत्रण

Kherson पर रूस का पूरी तरह से नियंत्रण हो गया है। गुरुवार को युद्ध का आठवां दिन है और रूस यूक्रेन के कीव और खारकिव पर एक बाद एक हमला कर रहा है। खारकिव में रूसी आक्रमणकारियों से भयावह तबाही मचाई हुई है। 

खारकिव में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर रूस का हमला

रूस ने खारकिव में रक्षा मंत्रालय के ऊपर हमला किया है। रूसी आक्रमणकारियों ने रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम S400 के साथ भी युद्धाभ्यास करना शुरू कर दिया है।

खारकिव में 6 घंटे के लिए युद्ध रोकेगा रूस, पीएम मोदी ने की पुतिन से बात

खारकिव में फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए रूस 6 घंटे के लिए युद्ध रोकने पर राजी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। यूक्रेन के खारकिव शहर में भारत के सैकड़ों छात्र अभी भी फंसे हुए हैं।

अब तक आठ लाख से अधिक लोगों ने छोड़ यूक्रेन

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से अब तक आठ लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक युद्ध के पहले हफ्ते तक आठ लाख 74 हजार लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। हालांकि अभी इस आंकड़े के दस लाख के पार पहुंचने की संभावना है।

खारकिव में भारतीय छात्रों को ट्रेन पर चढ़ने से रोका गया

खारकिव में लगातार एयर सायरन बज रहे हैं। भारतीय छात्र खारकिव से किसी भी तरह से निकलने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन उन्हें ट्रेन पर चढ़ने से रोका जा रहा है। अभी भी भारत के दो सौ छात्र खारकिव में फंसे हुए हैं।

यूक्रेन ने नहीं बनाया भारतीय छात्रों को बंधक: विदेश मंत्रालय

यूक्रेन द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने के रूस के दावे से भारत के विदेश मंत्रालय ने इंकार किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि यूक्रेन के सैनिकों ने खारकिव शहर में भारतीय छात्रों के एक समूह को बंधक बनाकर रखा हुआ है। जिस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसी कोई खबर हमें नहीं मिली है।

18 जनवरी को यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर चुका था रूस

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस ने जनवरी महीने में ही यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर ली थी। 18 जनवरी को ही रूस यूक्रेन पर हमले के लिए तैयार हो चुका था।

विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहता है रूस

विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहता है रूस

रूस यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठाना चाहता है। रूस जेलेंस्की को हटाकर यूक्रेन की कमान यानुकोविच को सौंपना चाहता है। विक्टर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते हैं।

रूसी आक्रमण में अब तक यूक्रेन के 752 नागरिकों की मौत

रूसी आक्रमणकारियों की हमले में यूक्रेन के सात सौ अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक एक मार्च की मध्यरात्रि तक यूक्रेन के कम से कम 752 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

रूस के आक्रमण की चीन को थी जानकारी, विंटर ओलंपिक्स तक यूक्रेन पद हमला न करे की दी थी सलाह

अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। अखबार के मुताबिक चीन के अधिकारियों को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की जानकारी की थी। इतना ही नहीं चीन ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए विंटर ओलंपिक्स तक रुकने के लिए कहा था। न्यू यॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों और  एक यूरोपीय अधिकारी के हवाले से दी है।

रूसी हमले में खारकिव के तीन स्कूल और एक चर्च तबाह

रूसी आक्रमणकारियों ने खारकिव में तांडव मचा दिया है। खारकिव में अब तक तीन स्कूल और एक चर्च को तबाह किया जा चुका है।