शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 906 अंक टूटकर 72,761 पर बंद, निवेशकों के 14 लाख करोड़ डूबे

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ।

Updated: Mar 14, 2024, 01:12 PM IST

मुंबई। शेयर मार्केट में बुधवार 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपए डूब गए। शेयर मार्केट का मार्केट कैप कल 385.64 लाख करोड़ रुपए था, जो अब घटकर 371.69 लाख करोड़ हो गया है। यानी मार्केट कैप में करीब ₹14 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 7 शेयरों में खरीदारी और 23 में बिकवाली रही। निफ्टी 50 के 6 शेयरों में खरीदारी और 43 में बिकवाली रही। 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

और पढ़े:2019 से अब तक 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए, पार्टियों ने 22,030 बॉन्ड का पैसा कैश कराया: SBI

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा छह फीसदी तेजी आईटीसी के शेयरों में रही। साथ ही नेस्ले, टीसीएस, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट रही है।

जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में आज आई गिरावट के कई कारण हैं। सेबी ने पिछले महीने म्यूचुअल फंड्स को स्मॉलकैप और मिडकैप इन्वेस्टर्स को हितों की रक्षा के लिए एक सिस्टम बनाने को कहा था। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने सोमवार को कहा कि मार्केट में कुछ संदिग्ध चीजें हैं। लेकिन इस स्थिति को बढ़ने से रोकने की जरूरत है। साथ ही कई ब्रोकरेज और दिग्गज इन्वेस्टर्स ने स्मॉलकैप शेयरों की वैल्यूएशन पर आगाह किया है।