ग्वालियर: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला डॉक्टर का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
शनिवार रात में डॉ. रेखा ने खाना खाया, फिर स्टडी करने के बाद सोने चली गई। देर रात करीब 12 बजे जब क्लास मेट रूम में पहुंची तो देखा कि रेखा रेलिंग से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला डॉक्टर द्वारा हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला डॉ. रेखा रघुवंशी ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। डॉ. रेखा रघुवंशी (31) अशोकनगर की रहने वाली थी। हॉस्टल की अन्य छात्राओं के मुताबिक शनिवार रात में डॉ. रेखा ने खाना खाया, फिर स्टडी करने के बाद सोने चली गई। देर रात करीब 12 बजे जब क्लास मेट रूम में पहुंची तो देखा कि रेखा रेलिंग से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी।
यह भी पढ़ें: भोपाल के शाहपुरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
हॉस्टल की अन्य छात्राओं के मुताबिक शनिवार रात में डॉ. रेखा ने खाना खाया, फिर स्टडी करने के बाद सोने चली गई। देर रात करीब 12 बजे जब क्लास मेट रूम में पहुंची तो देखा कि रेखा रेलिंग से बंधे फंदे पर लटकी हुई थीं। उसने पाया कि रेखा की मौत हो चुकी है। छात्रा ने फौरन हॉस्टल वॉर्डन को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही हॉस्टल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ मौके पर पहुंचे।
डॉ. रेखा के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार को उससे बातचीत हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। रविवार सुबह पिता और भाई ग्वालियर पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर वे रो पड़े। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।