केरल में कांग्रेस की आंधी, रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा, सीएम विजयन अपनी सीट पर पिछड़े

चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Updated: May 04, 2026, 11:37 AM IST

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है।

चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने राज्य में 71 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

केरल कुल 140 सीटों में LDF को 44 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 93 सीटों पर बढ़त मिल गई है। उधर, पुडुचेरी में बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। यहां के कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।

उधर, असम में कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी राज्य में हिमांता बिस्वा शरमा की सरकार फिर से बनने जा रही है। वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 101 पर आगे चल रही है।

सत्ताधारी DMK महज 37 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। वह, तीसरे नंबर है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। AIADMK 67 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।