आखिर क्यों झुक गई शिवराज सरकार

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Jan 18, 2022, 02:54 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

11 दिन बाद बैकफुट पर बीजेपी सरकार

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार ने 11 दिन बाद फैसला बदलते हुए सोमवार को 52 जिला पंचायत अध्यक्ष, 313 जनपद अध्यक्ष, 23922 सरपंच और 3 लाख 62 हजार पंचों को फिर पावरफुल बना दिया है। 


घरेलू हिंसा पीड़ित को सहायता

मध्य प्रदेश में घरेलू हिंसा की पीड़ित बालिका या महिला को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए घरेलू हिंसा बनाई की पीड़िता के लिए नई सहायता योजना लागू की जाएगी। यह मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। 

प्रियंका गांधी के नारे का जवाब

प्रियंका गांधी के नारे-लड़की हूं-लड़ सकती हूं का जवाब बीजेपी ने लड़कियों की शिक्षा को सामने रखकर दिया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने नारा दिया कि लड़की हूं-पढ़ सकती हूं। कांग्रेस ने बीजेपी पर दो मुंही राजनीति का आरोप लगाया है।