इंदौर में फसल अवशेष जलाने पर किसानों के विरुद्ध कार्रवाई, तीन दिन में ठोका 9.87 लाख का जुर्माना
इंदौर जिले में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर बीते तीन दिनों में 449 किसानों पर कुल 9 लाख 87 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इंदौर| जिले में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर बीते तीन दिनों में 449 किसानों पर कुल 9 लाख 87 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। केवल सोमवार को ही 220 किसानों पर 8 लाख रुपए से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
किसानों को फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, जहां कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारी किसानों से संवाद कर अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें: मुरैना में अंबेडकर जयंती की रैली में डीजे बजाने पर विवाद, दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और दो घायल
सरकार द्वारा तय जुर्माने की दरों के अनुसार, 2 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों से 2,500 रुपए, 2 से 5 एकड़ वालों से 5,000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों से 15,000 रुपए प्रति घटना के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए फसल अवशेष न जलाएं, इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा। और यह जुर्माना पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में किसानों पर लगाया जा रहा है।