MP की महिला जज का मंगलसूत्र चोरी, वृन्दावन में दर्शन के दौरान गले से उड़ा ले गए चोर

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील में पदस्थ जज का वृंदावन में चोर ने मंगलसूत्र गायब कर दिया।

Publish: Jun 07, 2025, 06:50 PM IST

Photo courtesy:  Lokmat.com
Photo courtesy: Lokmat.com

उज्जैन। मध्य प्रदेश की एक महिला जज का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के दौरान मंगलसूत्र चोरी हो गई। आरोपी इतने शातिर थे कि गले से मंगलसूत्र खोल लिया और महिला जज को पता तक नहीं चल सका।

दरअसल, तराना तहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ प्रेमा साहू अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ एक जून को वृंदावन श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं। सुबह करीब नौ बजे जब वह श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं। तब तक किसी चोर ने उनके गले से दो तोले के मंगलसूत्र को चोरी कर लिया। 

यह भी पढे़ं: इंदौर में भगवान के भजनों पर डीजे पार्टी, बजरंग दल ने किया हंगामा

महिला जज को जब कुछ देर मांगसूत्र चोरी का पता चला तबतक चोर गायब हो चुके थे। इसके संबंध में जज ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बता दें कि मंदिरों में चोरी की घटनायें रुक नहीं रही हैं। दो दिन पूर्व ही ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर से महिला चोरों ने एक श्रद्धालु को घेरकर उनके गले से सोने की चेन चुरा ली, जो पांच तोला की थी।