MP: बीजेपी ने 18 जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, रविन्द्र यती को भोपाल की जिम्मेदारी
सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने करीब 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है। इसके अलावा भाजपा ने शिवपुरी में अपने ही संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान दी है।
इससे पहले रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस तरह भाजपा अब तक कुल 20 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। सोमवार रात को जारी 18 जिलों के जिला अध्यक्षों में 9 जिलों में अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इन जिलों में रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान दी गई है।
यह भी पढे़ं: MP में BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू, उज्जैन में संजय अग्रवाल तो विदिशा में महाराज सिंह को मिला पद
बीजेपी के जिलाध्यक्षों के चयन में सबसे ज्यादा चर्चा शिवपुरी जिले की हो रही है, क्योंकि बीजेपी ने यहां सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक जसमंत जाटव के लिए संविधान का उल्लंघन कर दिया। दरअसल, बीजेपी ने नियम है कि जिलाध्यक्ष उसे ही बनाया जा सकता है जो कम से कम 6 साल तक बीजेपी का प्राथमिक सदस्य रहा हो, लेकिन जसमंत जाटव 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, इस लिहाज से अभी उन्हें भाजपा में आए हुए चार साल ही हुए हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी सीट से सांसद हैं, ऐसे में बीजेपी ने उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए जसवंत जाटव को अध्यक्ष बनाया है।
बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची
1. खंडवा - राजपाल सिंह तोमर
2. उज्जैन - ग्रामीण राजेश धाकड़
3. रतलाम - प्रदीप उपाध्याय
4. छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम
5. पन्ना - बृजेन्द्र मिश्रा
6. शिवपुरी - जसवंत जाटव
7. बुरहानपुर - मनोज माने
8. मैहर - कमलेश सुहाने
9. श्योपुर - शशांक भूषण
10. मऊगंज - राजेन्द्र मिश्रा
11. भोपाल नगर - राविन्द्र यति
12. भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा
13. जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल
14. हरदा - राजेश वर्मा
15. गुना - धर्मेंद्र सिरकवार
16. नीमच - वंदना खंडेलवाल
17. देवास - रायसिंह सेंधव
18. अशोकनगर - आलोक तिवारी
19. उज्जैन नगर - संजय अग्रवाल
20. विदिशा - महाराज सिंह दांगी