MP Election 2023: कौन जीतेगा मध्य प्रदेश का चुनावी रण, कांग्रेस को 2 करोड़ से अधिक वोट मिलने का अनुमान

मध्य प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में 150 सीट आ रही है। पार्टी को लगभग 2 करोड़ एक लाख मत प्राप्त होंगे।

Updated: Nov 24, 2023, 05:06 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब हार-जीत के गणित लगने लगे हैं। सभी दलों के नेता पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर आंकलन करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने 150 सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को दो करोड़ से अधिक सीटें प्राप्त होगी।

कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा वोट मिल रहे है। उन्होंने प्रोबेबिलिटी को आधार बनाकर इसका दावा किया है।
उन्होंने कहा कि मेरी गणितीय प्रोबेबिलिटी की गणनाएं बतातीं हैं कि मध्य प्रदेश में मतों का बंटवारा कुछ इस प्रकार से होगा। उन्होंने जो आंकड़ा पेश किया उसके अनुसार कांग्रेस को लगभग 2 करोड़ एक लाख मत, वहीं भाजपा को लगभग 1 करोड़ 89 लाख मत और अन्य पार्टी को लगभग 40 लाख मत प्राप्त होंगे।

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीजेपी से कौन-कौन नाराज है, उस आधार पर यह आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में 150 सीट आ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रोबेबिलिटी की गणना एकदम सटीक निकलती है। हालांकि अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेताओं का आंकलन कितना सटीक होता है। क्योंकि, भाजपा भी 120 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रही है।

मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे और अगले 3 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। क्या आम क्या खास सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। बीजेपी सत्ता में काबिज रहती है, या फिर कांग्रेस बड़ा उलटफेर करती है, ऊंट किस करवट बैठता है ये तो कुछ ही दिनों में पता लग जाएगा। लेकिन इस बीच नेता परिणाम को लेकर तरह तरह के एनालिसिस भी कर रहे हैं।