शिवपुरी में सनसनीखेज वारदात, पैरोल पर छूटे कैदी को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी में पैरोल पर छूटे कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की है। बुधवार रात चार अज्ञात हमलावरों ने एक कार सवार युवक की गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Updated: Jul 24, 2025, 03:26 PM IST

Photo Courtesy: Agniban
Photo Courtesy: Agniban

ग्वालियर। कुख्यात अपराधियों को लंबे समय तक कड़ी सुरक्षा में रहना पड़ता है। लेकिन अक्सर लंबी सजा बिताने वाले अपराधी पैरोल का सहारा लेकर बाहर आते हैं। इसमें आमजन का गूस्सा अधिक रहता है। जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता और फिर बड़ी घटना होने में देर नहीं लगती। शिवपुरी में पैरोल पर छूटे कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की है। बुधवार रात चार अज्ञात हमलावरों ने एक कार सवार युवक की गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लीलाधार तोमर के रूप में हुई। वह ग्वालियर का रहने वाला था। वहीं जिस वक्त वारदात हुई उस समय युवक के साथ कार में एक महिला भी थी। लीलाधार तोमर ग्वालियर से किराए की कार लेकर आया था। इस कार को ड्राइवर भगत सिंह चला रहा था।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत और दो घायल

बताया गया कि युवक अपने पिता की हत्या में सजा काट रहा था। वहीं सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में गैस भरवाने के बाद महिला ने कुछ दूरी पर टॉयलेट के लिए कार को रूकवाई थी। महिला के जाने के कुछ ही देर बाद बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे इसका शिकार लीलाधार तोमर बनें। फायरिंग होते ही कार चालाक भगत सिंह कार भगाकर सीधे ट्रॉमा सेंटर रवाना हुआ। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्रॉइवर ने कंपू थाना और सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचित किया। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।