दिल्ली में महिला चेहरे पर दांव लगा सकती है बीजेपी, रेस में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी का भी नाम

दिल्ली में भाजपा की ओर से चार महिला कैंडिडेट रेखा गुप्ता, शिखा राय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान हैं चुनाव जीती हैं। जबकि सांसद बांसुरी स्वराज का नाम भी रेस में शामिल है।

Updated: Feb 10, 2025, 07:40 PM IST

Photo courtesy: Social News XYZ
Photo courtesy: Social News XYZ

नई दिल्ली। बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई है। अब बारी है मुख्यमंत्री चुनने की। दिल्ली सीएम पद के लिए मीडिया में कई नामों पर चर्चा हो रही है। अब खबर आ रही है कि भाजपा दिल्ली में किसी महिला चेहरे पर दांव लगा सकती है। दिल्ली में भाजपा की ओर से चार महिला कैंडिडेट रेखा गुप्ता, शिखा राय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान हैं चुनाव जीती हैं। जबकि सांसद बांसुरी स्वराज का नाम भी रेस में शामिल है।

देश में इस वक्त 15 से अधिक राज्यों में बीजेपी की सरकार है। किसी भी राज्य में बीजेपी ने कोई सीएम नहीं बनाया है। ऐसे में एक महिला को जिम्मेदारी देना पार्टी के लिए राजनीतिक तौर पर बड़ा कदम माना जाएगा। दिल्ली में महिला वोटर्स ने अच्छी संख्या में बीजेपी को वोट किया है और ऐसे में अगर पार्टी सुषमा स्वराज के बाद दूसरा कोई महिला सीएम बनाएगी तो इसका फायदा मिल सकता है। 

यह भी पढे़ं: दिल्ली सीएम पद को लेकर शाह के घर बैठक, प्रवेश वर्मा का नाम रेस में सबसे आगे, MP से भी है कनेक्शन

इसीलिए सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम चर्चा में है। दिल्ली चुनाव नतीजे को लेकर सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार को बहुत बधाई। मैं आप सभी को धन्यवाद और बधाई देती हूं। दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

सीएम पद के रेस में शिखा रॉय का नाम भी चल रहा है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों के अंतर से हराया। इसके अलावा दावेदारों में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्‍ता का भी नाम शामिल है। रेखा गुप्‍ता ने आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट बंदना कुमारी को 29595 वोटों के हराया है। रेखा गुप्ता को 68200 वोट आए थे। वहीं आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट बंदना कुमारी को 38605 वोट ही मिले। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि, लंबा राजनीतिक अनुभव होने की वजह से रेखा गुप्ता भी सीएम पद की प्रमुख दावेदारी मानी जा रही है।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली चौथी महिला कैंडिडेट नीलम पहलवान हैं। उन्होंने नजफगढ़ असेंबली सीट पर जीत दर्ज की है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार से था, जहां नीलम पहलवान ने AAP उम्मीदवार को 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी। नीलम पहलवान को 101708 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार को 72699 मत ही मिले हैं।

बीजेपी हमेशा मुख्यमंत्री के सेलेक्शन में चौंकाती रही है। ऐसे में अगर दिल्ली में महिला सीएम पर विचार किए जाने पर पूनम शर्मा का नाम भी रेस में माना जा सकता है। पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्‍ता को हराया। पूनम शर्मा को 54721 वोट आए। वहीं AAP के राजेश गुप्‍ता को 43293 मत मिले। इस तरह से उन्होंने AAP उम्मीदवार को 1145 से वोटों के अंतर से हराया है।