इलेक्शन कमीशन बीजेपी के लिए काम कर रहा, रामलीला मैदान से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर चुनाव बैलट से चुनाव हो तो भाजपा एक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी।

Updated: Dec 14, 2025, 04:16 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित "वोट चोरी" के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रही है। देशभर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन इस रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी के लिए काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं, सब जानते हैं। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए। महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इस देश में सत्य की जीत होने वाली है। नफरत से नहीं, हिंसा से नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ हम मोदी और शाह को हराएंगे। मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है। ब्राजिल की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वहां वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं उधर भी वोट करते हैं। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला 200 बार वोट कैसे देती है। एक घर में 600-700 लोग कैसे हैं। संसद में अमित शाह के हांथ कांप रहे थे। मैंने अमित शाह को चैलेंज किया कि बहस करते हैं। देश की जनता सत्य को समझती है। इनके हाथ से जैसे ही सत्ता जाएगी इनकी बहादुरी भी चली जाएगी। ये दो-तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि ये एक चुनाव बैलट पर लड़ लें, तो एक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल ने पीसी कर के हरियाणा कर्नाटक की बात बताई। बिहार में 65 लाख वोट काट दिए गए। आचार सहिंता के समय 10-10 हजार पहुंचाए गए। ये चुनाव चोरी है। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी के नाम याद रखिएगा। पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव सही से नहीं हो रहे हैं। पूरे प्रोसेस को संदिग्ध बना दिया है। सारी संस्थाएं इनके सामने झुक गई हैं। बिहार में राहुल ने यात्रा की, फिर इन्होंने SIR कर दिया। अब यूपी में 3 करोड़ वोट काटे गए हैं। ये देश चुनाव आयोग के तीनों अधिकारी को नहीं भूलेगा। सरकार कोई भी इंतजाम कर ले इनको बचाने की ये नहीं बचेंगे। आज डॉलर 90 रुपए है। सरकार हर मुद्दे पर विफल है। जब डॉलर 60 रुपए पहुंचा तो थो मोदी रोते थे।

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने कहा कि जब संविधान बनाया गया तो उसमें दलितों माइनॉरिटी के लिए वोट देने का हक दिया। आरएसएस ने इसका विरोध किया था। उसी विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। इसी संविधान को बदलने के लिए उन्होंने 400 सीट मांगी। उनकी 240 सीटें आने से संविधान बच गया। अब वो SIR के बहाने माइनॉरिटी के वोट काट रहे हैं। आज राहुल गांधी दलितों और माइनॉरिटी के साथ खड़ें हैं और मोदी-अमित शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।