अमरनाथ यात्रा के काफिले की चार बसें आपस में टकराईं, 36 यात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नाश्ते के लिए ठहरा अमरनाथ यात्रियों के काफिले को पीछे से आईं बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 36 श्रध्दालु घायल हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन रेफर किया गया।

Updated: Jul 05, 2025, 02:50 PM IST

Photo Courtesy: Prabhat Khabar
Photo Courtesy: Prabhat Khabar

रामबन। जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रध्दालु बाबा बर्फाना के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इसी बीच रामबन जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा के काफिले को लेकर जा रही 4 बसों को एक अन्य बीस ने पीछे से टक्कर मार दी। चंदरकोट लंगर के पास हुए हादसे में कुल 36 लोगों की घायल होने की खबर हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

वहीं रेस्क्यू टीम भी मौके पर घटनास्थल पहुंची। हादसे में घायल सभी यात्रियों को रामबन जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकि लोगों को अन्य वाहनों से पहलगाम ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बसें नाश्ते के लिए निर्धारित विश्राम स्थान चंदकोटा में ठहरी थी। इसी वक्त एक चलती बस ने अपना कंट्रोल खो दिया और वे यहां रूकी अन्य बसों से टकरा गई। जिससे कई बसों को नुकसान पहुंचा साथ ही यात्रियों को गंभीर चोटें भी आईं हैं।  

यह भी पढ़ें: पटना में BJP नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 7 साल पहले बेटे का भी हुआ था मर्डर

हादसे की अधिक जानकारी देते हुए रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया हादसे में अमरनाथ यात्रियों का काफिला नाश्ते के लिए रूका था। तभी पीछे से आई बस ने टक्कर मारी दी। जिससे कई श्रध्दालु को मामूली चोटें आईं  हैं। जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद यात्रा जारी रखने की बात कहीं। लेकिन 2-3 श्रध्दालुओं की गंभीर चोटें हैं। जिससे उन्हें आगे की यात्रा नहीं करने की अनुमति दी गई है।