हमने सब्जी, राशन खरीदने की बातें सुनी थी, भाजपा वाले विधायक खरीदते हैं: विश्वास मत के दौरान बोले हेमंत सोरेन

झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत साबित किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जीते हैं हम शान से विपक्ष जलते रहें हमारे काम से।

Updated: Sep 05, 2022, 10:34 AM IST

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने आज विश्वास मत पेश किया, जिसे जीत लिया है। हेमंत सोरेन सरकार को 81 में से 48 मत मिले हैं। वोटिंग के वक्त विपक्ष ने वॉकआउट किया था। वहीं हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि, 'दंगों को हवा देकर देश में "गृहयुद्ध जैसी स्थिति" का प्रयास कर रही है। ये वही सामंतवादी मनुवादी लोग हैं जो आज देश का राष्ट्रपति महिला आदिवासी को बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री की सत्ता छिनने का तैयारी कर रहे हैं। सदन में सोरेन ने कहा कि हमने सब्जी, राशन और कपड़ा खरीदने की बातें सुनी थीं। भाजपा तो विधायक खरीद रही है। भाजपा के वॉकआउट पर कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को पूरा सुने। मैदान छोड़कर बाहर न जाए। मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को डराऊंगा।'

वहीं विश्वासमत जीतने के बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट भी किया ओर लिख, जीते हैं हम शान से विपक्ष जलते रहें हमारे काम से, लोकतंत्र जिंदाबाद!

सोरेन सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ से लौटे अपने सभी विधायकों को खुद बस से लेकर विधानसभा आए थे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। वे सोरेन के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड का मुद्दा उठा रहे थे।सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर से सभी विधायकों के साथ बस में सवार होकर सर्किट हाउस के लिए निकले। मुख्यमंत्री विधायकों के साथ लंच किया। विधायक फिलहाल सर्किट हाउस में ही हैं।