कांग्रेस में बदलेगा फार्मूला, जानिए किसे मिलेंगे ज्यादा टिकट

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Feb 20, 2022, 02:59 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस देगी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यहां 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश से इस अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस की पूरी कोशिश रहेगी कि ये उत्तर प्रदेश के साथ देशभर में लागू हो। महिलाओं के आरक्षण के लिए सबसे पहला कानून भी कांग्रेस ही लाई थी, जिसे भाजपा ने लागू नहीं किया है और अब भी वो राज्यसभा में लंबित है।

 

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में 

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का हक नहीं है। उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।मिश्रा, रीवा नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मकानों की चाबी वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री आवास वितरित करने के बाद संबोधित करते हुए जनार्दन मिश्रा ने स्वच्छता पर जोर दिया।


तीन बार सर्वे और घट गए ओला पीड़ित किसान

खड़ी फसल पर ओलों की मार के बाद अब किसानों पर अफसरों की मनमर्जी की गाज गिरी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में हुई ओलावृष्टि से फसलों का जो नुकसान हुआ उसे बार बार बदला गया है। मुआवजे के लिए तैयार अधिकारियों की सर्वे रिपोर्ट विवादास्पद हो गई है। 17 दिन में तीन बार ये रिपोर्ट बदली गई। इस दौरान पीड़ित किसानों की संख्या और मुआवजा राशि कम कर दी गई।। हर रिपोर्ट में प्रभावित गांव, किसान व मुआवजा राशि कम होती गई। जिस वजह से ओला पीड़ित कई किसान मुआवजा पाने से छूट गए हैं।