Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा इतिहास, देश के खाते में तीसरा गोल्ड
नागोया एशियन गेम्स 2026 के 7वें दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत के खाते में सीजन का तीसरा गोल्ड जुड़ गया है।
जापान के नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत ने महिला कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी में लगातार पांचवें एशियन गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला बरकरार रखा है।
भारत के लिए शनिवार का दिन कई खेलों में उपलब्धियों से भरा रहा। महिला कबड्डी के गोल्ड के अलावा देश को पुरुष मैराथन और शूटिंग में सिल्वर मेडल मिले। इन पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 27 हो गई है। भारतीय दल के खाते में अब 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हैं। हालांकि, मेडल टैली में भारत 12वें स्थान पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:इंदौर में 800 करोड़ का सड़क घोटाला, नई की जगह पुराने रोड को तोड़कर दोबारा बनाया
पुरुष मैराथन में सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा में भारत को 44 साल बाद पदक मिला है। इससे पहले साल 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष मैराथन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में भारत दूसरे स्थान पर रहा। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई है। इनमें एक गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
स्क्वॉश में 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स के विमेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दूसरी ओर अभय सिंह ने मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें:PM ने फिर समझौता किया, आतंकी साजिश में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर बरसी कांग्रेस
महिला कबड्डी टीम के गोल्ड जीतने के बाद अब भारतीय पुरुष टीम के मुकाबले का इंतजार है। पुरुष कबड्डी का फाइनल शनिवार दोपहर 2:30 बजे भारत और ईरान के बीच खेला जाना है। इससे भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।




