कांग्रेसी का घुटने तोड़ने वाले एमएलए अब क्यों टेकेंगे घुटने

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Nov 24, 2021, 02:59 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में  

रामधुन करेंगे दिग्विजय सिंह 

कांग्रेसी के घुटने तोड़ने की बात कहने वाले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अब राज्यसभा दिग्विजय सिंह के सामने घुटने टेकने की बात कही है। दिग्विजयसिंह आज रामेश्वर शर्मा के बंगले पर रामधुन करने जाएंगे।

100 बूथ मजबूत करे महिला कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा महिलाओं को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है। महिलाएं सच्चाई का साथ देती हैं, लेकिन आसानी से गुमराह हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस जिले में 100 बूथ को मजबूत करे।


विधायक बोले, भ्रष्टाचार करने वाले मुझे बता दें

 निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर से नवनिर्वाचित विधायक शिशुपाल यादव ने भ्रष्ट अधिकारियों और गुंडे-मवालियों को चेतावनी दी है।  शिशुपाल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले या तो यहां से ट्रांसफर करा लें या मुझे बता दें कि अब यहां नहीं रहना है। जिनको गुंडागर्दी करनी है, वे अपना आशियाना दूसरी जगह तलाश लें। 


चार दिनों में डबल डिजिट में कोरोना के मामले

बीते चार दिनों से प्रदेश में कोरोना के नए मामले डबल डिजिट में आ रहे हैं। भोपाल और इंदौर में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में मप्र में 71 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 26 केस भोपाल में और 21 इंदौर में मिले हैं।