ज्योतिरादित्य सिंधिया: कितना धो पाएंगे गद्दारी के दाग

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Dec 27, 2021, 02:59 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

ओबीसी आरक्षण पर उलझी सरकार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म हो जाने से घिरी शिवराज सरकार अपने फैसले से पीछे हट गई। इसे कांग्रेस अब अपनी जीत मान रही है। मैदान छोड़ देने के बाद भी  शिवराज सरकार आलोचना झेल रही है।


शिवराज कैबिनेट की क्लास आज 

बीजेपी संगठन सोमवार को शिवराज सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेगा। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों के साथ अलग से बैठक करेंगे। 

रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचे सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उनका लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाना चर्चा में आ गया। उनके बीजेपी  में जाने के बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि सिंधिया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाएंगे या नहीं।