सोना चमका, रुपया गिरा: सोना 85 हज़ार के पार और रुपया डॉलर के मुक़ाबले 87.94 के स्तर तक
सोना आज यानी 10 फरवरी को सोना 85,665 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जबकि रुपया आज अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो 87.94 प्रति डॉलर पर आ गया है।

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारत में सोने की चमक में वृद्धि देखने को मिली तो रुपए में गिरावट भी जारी रहा। सोना आज यानी 10 फरवरी को सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जबकि रुपया आज अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो 87.94 प्रति डॉलर पर आ गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 966 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी में भी आज बढ़त रही। 1 किलो चांदी की कीमत 132 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 95,391 रुपए किलो था।
यह भी पढे़ं: रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 44 पैसे गिरकर 87.94 पर आया
चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,503 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,516 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए पर पहुंच गया है।
उधर, रुपया आज यानी 10 फरवरी को अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया है। इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे की गिरावट है और यह 87.94 रुपए प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 87.50 पर बंद हुआ था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रुपए में इस गिरावट की वजह हाल ही में भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेशकों के जरिए की जा रही बिकवाली है। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट रही।