पद्मावत के बाद शाहिद कपूर भंसाली की इस फिल्म में आ सकते है नजर, फैंस भी बेसब्री से कर रहे इंतजार
बीते 2 महीने से शाहिद और संजय अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं

एक्टर शाहिद कपूर की गिनती बी-टाउन के जाने माने अभिनेताओं में होती है। अपने 20 साल के फिल्मी करियर में एक्टर ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई है। साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कमाल दिखाई था और शहीद के करियर को भी फिर से ट्रैक पर लाया था। उनके फैंस भी उन्हें अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में देखना पसंद करते है। इस बीच अब एक्टर की आने वाली नई फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
दरअसल शाहिद आने वाले समय में हिंदी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। अभी संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' की तैयारियों में लगे हुए है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 2 महीने से शाहिद और संजय अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। 'बैजू बावरा' के बाद संजय लीला भंसाली कलाकार शाहिद के साथ इस मूवी पर काम शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही ये खबर भी है कि शाहिद और संजय की ये मूवी मेगा कमर्शियल एंटरटेनर साबित हो सकती है। मगर इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी शाहिद कपूर संजय लीला साहब की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पद्मावत' में दिखाई दे चुके हैं। इस मूवी में महारावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर ने अपनी कला का उम्दा प्रदर्शन किया था। यहां तक कि उनके फैंस ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। वही इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।