किचन में मौजूद तीन चीजों से संवरेगी बालों की सेहत, आंवला, मुनक्का और मीठी नीम बालों की समस्याओं से दिलाएंगे मुक्ति

कोरोना काल में कमजोर इम्यूनिटी ब्यूटी पर भी डाल रही असर, तनाव की वजह से बढ़ रही परेशानियां,पोस्ट कोविड हेयरफाल बढ़ा रहा लोगों की दिक्कतें

Updated: Aug 23, 2021, 10:28 AM IST

Photo Courtesy: boldsky hindi
Photo Courtesy: boldsky hindi

कोविड 19 की वजह से लोगों के तन, मन और धन तीनों पर बेहद गंभीर प्रभाव पड़ा है। पहले तो कोरोना का नाम सुनकर ही लोगों की आधी सेहत गिर जाती है। रही सही कसर उसके इलाज में उपयोगी दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से पूरी हो जाती है।

कोविड रिकवरी के बाद बहुत से लोगों को कई तरह की स्किन और ब्यूटी प्राब्लम्स से दो चार होना पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी बालों से जूड़ी देखने को मिल रही है। कोरोना मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से लोगों के मेंटल स्ट्रेस बढ़ा है। जिसकी वजह से हेयर फॉल में इजाफा देखने को मिला है।

रिकवरी के कई महीनों बाद भी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्किन और बालों की परेशानियों को देसी और प्राकृतिक चीजों से ठीक करें।

इसके लिए आहार विशेषज्ञ कुछ खास चीजों को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। जिनमें मुनक्का, मीठी नीम और आंवला प्रमुख है। 10-12 मुनक्के का बीज निकालकर उसे रात में भिगोकर रखे दें। सुबह खाली पेट इन भीगे हुए मुनक्कों को चबा-चबाकर खाएं। और उसका पानी भी पी लें। ऐसा कम से कम तीन से चार सप्ताह तक करें। इससे खून की कमी दूर होती है, मुनक्का आयरन रिच होता है। मुनक्के में कॉपर भी पाया जाता है जो कि रेड ब्लड सेल्स बनाने में मददगार है।

इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर और आयरन प्रचुर मात्रा में मिलता है, इसमें फैट की मात्रा कम होती है।

आंवला बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है। इसमें विटामिन A और  C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आंवले को कई तरह से उपयोग किया जा सकता है, ताजे आंवलों का जूस, इसका अचार, मुरब्बा, आंवला कैंडी और आंवला सुपारी भी फायदेमंद है। यह बालों और स्किन की समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से बाल काले, घने और मजबूत होते हैं।

मीठी नीम या करी पत्ते भी कई तरह के मिनरल्स से भरपूर होता है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से कई फायदे होते हैं। ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने में हेल्प करते हैं। इसे बनाने के लिए एक ग्लास पानी में एक मुट्ठी पत्ते उबाल लें इसे आधा होने तक उबाल लें। और चाय जैसा रोजाना पीएं। यह काढ़ा बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें झड़ने से रोकता है। यह काढ़ा डाइजेशन को ठीक रखता है। मॉर्निंग सिकनेस दूर करने और पोस्ट कोविड वजन बढ़ने की समस्या को ठीक करता है।