जापानी सेना का Black Hawk चॉपर 10 सैन्यकर्मियों के साथ लापता, चीन और नॉर्थ कोरिया पर शक

जापानी डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक यह चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। इसी दौरान मियाको आईलैंड पर यह अचानक रडार से गायब हो गया।

Updated: Apr 06, 2023, 07:31 PM IST

टोक्यो। जापानी सेना का एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर गुरुवार को अचानक लापता हो गया। इस हेलीकॉप्टर पर क्रू मेंबर्स के 10 लोग सवार थे। हेलिकॉप्टी की खोज में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पीएम फुमियो किशिदा स्वयं पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक यह चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। इसी दौरान मियाको आईलैंड पर यह अचानक रडार से गायब हो गया। यह इलाका ताइवान के काफी करीब है और यहां चीन के फाइटर जेट्स अक्सर उड़ान भरते हैं। ऐसे में चीन अथवा नॉर्थ कोरिया द्वारा टारगेट की जाने की भी आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह UH60 हेलिकॉप्टर था। आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसमें कुल कितने लोग सवार थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 10 लोग थे। 8 सैनिकों के अलावा 2 पायलट बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अहाते बंद कराने का असर, भोपाल में टारगेट से 172 करोड़ों रुपए कम में नीलाम हुई शराब दुकानें

लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में चार विमानों को लगाया गया है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कोस्ट गार्ड्स को तेल और मलबे के निशान मिले हैं, जो लापता हेलिकॉप्टर के हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि करने से इंकार कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इलाका ताइवान से काफी करीब है। पिछले दिनों चीन के फाइटर जेट्स ने यहां उड़ान भरी थी। इसके अलावा नॉर्थ कोरिया ने जो मिसाइल टेस्ट किया था, उसकी एक मिसाइल इसी समुद्र में गिरी थी। सूत्रों के मुताबिक यह नॉर्थ कोरिया और चीन की फायरिंग रेंज वाला विवादित इलाका है। लिहाजा, किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।