MP की महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा, इंदौर से भोपाल समेत 7 शहरों के लिए फ्री होगी बस यात्रा
रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश में महिलाएं और छात्राएं को AICTSL की ओर से 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक इंदौर से चलने वाली इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में बिना किराए के सफर कर सकेंगी।
रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश की छात्राओं और महिलाओं के लिए बड़ी राहत दी गई है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक 48 घंटे के लिए इंटरसिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। इस दौरान इंदौर से चलने वाली चार्टर्ड बसों में छात्राएं और महिलाएं बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। सुविधा का उद्देश्य रक्षाबंधन पर घर और मायके जाने वाली महिला यात्रियों को आर्थिक राहत देना है।
मुफ्त यात्रा की सुविधा इंदौर से भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, झाबुआ और खरगोन के बीच संचालित AICTSL की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में उपलब्ध रहेगी। 48 घंटे की निर्धारित अवधि में इन रूट पर यात्रा करने वाली महिला यात्रियों से बस किराया नहीं लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:MP में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इंदौर में शक्कर बांटकर जताया विरोध
इस योजना का दायरा केवल इंदौर से दूसरे शहरों तक सीमित नहीं रखा गया है। भोपाल से उज्जैन और भोपाल से गुना के बीच चलने वाली AICTSL बसों में भी महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। यानी रक्षाबंधन के आसपास इन रूट पर यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को आने-जाने के दौरान किराए का भुगतान नहीं करना होगा।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं पढ़ाई या काम के शहरों से अपने घर और मायके लौटती हैं। दूसरे शहरों में रहने वाली बहनों के लिए त्योहार के दौरान यात्रा का खर्च भी अतिरिक्त बोझ बनता है। ऐसे में AICTSL की 48 घंटे की यह व्यवस्था उन्हें सार्वजनिक परिवहन के जरिए बिना किराए यात्रा करने का अवसर देगी।
यह भी पढ़ें:उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में खूनी झड़प, 2 लोगों की मौत
यह मुफ्त यात्रा सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से प्रभावी हो चुकी है और 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान निर्धारित इंटरसिटी रूट पर चलने वाली AICTSL बसों से सफर करने वाली महिला यात्रियों को किराया नहीं देना होगा। रक्षाबंधन के कारण बसों में बढ़ने वाली महिला यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह सुविधा त्योहार के दौरान आवागमन को आसान बनाने की दिशा में भी अहम कदम है।




