बिग बॉस में एंट्री के नाम पर धोखाधड़ी, भोपाल के डॉक्टर से ठग लिए 10 लाख रुपए
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल टीवी के कुछ रियल्टी शो में एंट्री दिलाने के नाम पर जालसाज लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। जिसके एवज मे वो मोटी रकम मांगते हैं। भोपाल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर को बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल टीवी के कुछ रियल्टी शो में एंट्री दिलाने के नाम पर जालसाज लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। जिसके एवज मे वो मोटी रकम मांगते हैं। भोपाल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर को बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डॉक्टर शहर के प्रसिद्ध पॉयजन स्कीन क्लिनिक के संचालक डॉ. अभिनीत गुप्ता है। पुलिस के मुताबिक, दरअसल यह मामला साल 2022 का है जब डॉ. अभिनीत की पहचान करण सिंह नाम के एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। इस दौरान करण ने खुद को इवेंट डायरेक्टर बताते हुए कहा कि उसके कई बड़े प्रोडक्शन हाउस में गहरे यह रिश्ते है। वो डॉक्टर को बिग बॉस जैसे लिए जल्दी सो में बैकडोर एंट्री दिलवा सकता है।
यह भी पढ़ें: भोपाल: हथाईखेड़ा डैम में युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्त पर जबरन तैरने ले जाने का आरोप
बिग बॉस में एंट्री दिलाने के झांसे मे डॉ. अभिनीत आ गए। और करण को 10 लाख रुपए दे दिए। बिग बॉस प्रतिभागियों की लिस्ट सामने आई जिसमें उनका नाम का नाम नहीं पाया गया था। उस वक्त करण ने कहा कि उन्हें वाइल्ड काट के जरिए शो के बीच में एंट्री मिलेगी। लेकिन समय बितता गया वह भी नहीं मिली। बिग बॉस खत्म हो गया।
करण ने डॉक्टर के फोन उठाना बंद कर दिए, न पैसे लौटाए। आखिर में डॉ. अभिनीत को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने नजदीकी थाने में करण के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी करण के खिलाफ 428 धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। और आरोपी की तलाश में जुटी है।