भोपाल: राम बाग होगा ओल्ड अशोका गार्डन का नया नाम, 24 जुलाई को है निगम की मीटिंग
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार लंबे समय से कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदल रही हैं। इनमें कई प्रचलित और नामी शहर शामिल है। नाम बदलने के लिए होने वाली नगर निगम की बैठक 24 जुलाई को सुबह 11:00 आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में होगी। ओल्ड अशोका गार्डन का नाम अब "राम बाग" होगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार लंबे समय से कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदल रही हैं। इनमें कई प्रचलित और नामी शहर शामिल है। वहीं इसके अलावा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के भी नाम बदले हैं। हालांकि कुछ जगह के नाम अभी भी वही रखें गए हैं। सरकार भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन के नाम को जल्द ही बदलेगी। नगर निगम की मीटिंग में यह प्रस्ताव रखे जाएंगे।
नाम बदलने के लिए होने वाली नगर निगम की बैठक 24 जुलाई को सुबह 11:00 आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में होगी। ओल्ड अशोका गार्डन का नाम अब "राम बाग" होगा। साथ ही विवेकानंद पार्क के पास स्थित चौराहे का नामकरण किया जाएगा। जिसे "विवेकानंद चौक" के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद से दोनों इलाके अपने नए नामों से पहचाने जाएंगे।
यह भी पढ़ें: उमा भारती ने फिर फोड़ा बम, व्यापम घोटाले में नाम आने पर करी सीबीआई जाँच की माँग
वार्ड 69 के पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था 26 मई को पुराना अशोका गार्डन सुधार समिति ने साधारण मीटिंग के बाद प्रस्ताव दिया था। वहीं 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद चौक अशोका गार्डन के पास मौजूद चौराहे का नाम का विवेकानंद चौक करने का प्रस्ताव दिया है। बता दे यह प्रस्ताव भी पार्षद गुप्ता ने ही दिया था।