इंदौर: सुपारी लेकर फेंका था तिरंगा यात्रा पर बम, भाजपा नेताओं से जुड़े आरोपियों के तार

स्वतंत्रता दिवस पर दंगा भड़काने की नियत से तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें इस काम के लिए पैसे मिले थे।

Updated: Aug 21, 2023, 11:05 AM IST

इंदौर। इंदौर में दंगा फैलाने की साजिश करने के आरोप में दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 15 अगस्त को इंदौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, तब इस यात्रा में बम से हमला हो गया था। ये पेट्रोल बम यात्रा में चल रही डीजे की गाड़ी के ऊपर फेंका गया था, जिसके बाद शहर में तनाव हो गया था।

ये तिरंगा यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छतरीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में निकाली जा रही थी। इंदौर पुलिस इसके बाद पूरी तरह से एक्शन में आ गई आरोपियों को बेनकाब कर दिया। इन आरोपियों में से विजय मालवीय और राकेश प्रजापत को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन तीसरा आरोपी घनश्याम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों को प्रॉपर्टी ब्रोकर बबलू बैरागी ने सुपारी दी थी। 

खिलाफ 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। भाजपा नेताओं का करीबी है। आरोपियों के मुताबिक 14 अगस्त की रात को बैरागी ने उन्हें शराब पिलाई। फिर एक बॉटल देकर कहा कि कल जो रैली निकलने वाली है, उस पर पहले पत्थर फेंकना। उसके बाद डीजे की गाड़ी पर साउंड सिस्टम के ऊपर बम फेंकना। तिरंगा यात्रा पर बम फेंकने का मकसद था कि शहर में किसी तरह दंगे भड़काई जाए। सूत्रों के मुताबिक इसमें एक नेता शक के घेरे में है। पुलिस इसकी पूरी रिपोर्ट भोपाल भी भेज सकती है।

कांग्रेस ने इस मामले में बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि शनिवार को दिग्विजय सिंह  ने भोपाल में भाजपा पर दंगे करने की आशंका जाहिर की थी। इसी बात पर दंग विशेषज्ञ तिलमिला गए। में इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फेंकने वाले पकड़ाए तो उन्होंने स्वीकारा उन्हें सुपारी देकर यह काम करवाया गया। इसी तरह गत सप्ताह इंदौर के ही संवेदनशील इलाके मुकेरीपुरा में एक मस्जिद पर देर रात पेट्रोल बम फेंकने वाले CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े गए, 3 युवक,1 छात्रा पकड़ी गई। दोनों ही घटनाओं के आरोपी हिंदू समुदाय से ही संबद्ध हैं। दोनों ही घटना एक ही विधानसभा क्षेत्र में हुई है, के तार BJP नेताओं से जुड़े हैं। पुलिस पर्दे के पीछे उन चेहरों को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है?'

बता दें कि दो दिन पहले भोपाल में वकीलों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है।