खंडवाः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 15 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

सभी खंडवा के बामन्दा गांव से राजनी गांव में बेटी का रिश्ता पक्का करने गए थे, वापसी में यह हादसा हो गया।

Publish: Jun 20, 2023, 12:27 PM IST

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में फिर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की घटना सामने आई है, यहां इस घटना में 15  लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना, खंडवा के पिपलोद थाना क्षेत्र के सेमलया गांव के पास की है। सभी सोमवार की रात यहां से रिश्ता पक्का कर वापस गांव लौट रहे थे। इस बीच सभी रास्ते में मन्नत पूरी कर बामन्दा आ रहे थे। तभी सेमलिया डेम के पास चढ़ाव पर ट्राली आगे जाने की बजाय पीछे आने लगी। तभी ट्रेक्टर चालक ने अपना नियत्रंण खो दिया। और ट्राली पलट गई।

घटना में घायल ग्राम बामन्दा निवासी बुजुर्ग शानू ने बताया की वह बेटी के लिए लड़का देखने ग्राम राजनी गए थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ

तो वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक सभी के इलाज में जुटे हुए हैं।


सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक सभी के इलाज में जुटे हुए हैं।