MP: बीजेपी ने जारी की 15 जिलाध्यक्षों की चौथी सूची, अब तक 47 नामों का ऐलान
बुधवार को की गई 15 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश के 15 और जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने बुधवार शाम को यह लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 15 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा इससे पहले तीन बार में 32 जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं।
बुधवार को की गई 15 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं।
यह भी पढे़ं: MP: बीजेपी ने 18 जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, रविन्द्र यती को भोपाल की जिम्मेदारी
भाजपा ने 47 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इनमें चार महिलाओं को अब तक जिला अध्यक्ष बनाया जा चुका है। आज घोषित हुई लिस्ट में सिवनी से मीणा बिसेन और नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला भाजपा की जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। इस लिहाज से 15 जिलों की घोषणा अभी भी बाकी है।
जिलाध्यक्षों की चौथी सूची
1. सीधी - देवकुमार सिंह
2. रायसेन - राकेश शर्मा
3. सिवनी - मीना बिसेन
4. रीवा - वीरेन्द्र गुप्ता
5. बैतूल - सुधाकर पवार
6. बड़वानी - अजय यादव
7. अलीराजपुर - संतोष परवल
8. झाबुआ - भानु भूरिया
9. मुरैना - कमलेश कुशवाहा
10. मंडला - प्रफुल्ल मिश्रा
11. भिंड - देवेन्द्र नरवरिया
12. उमारिया - आतुशोष अग्रवाल
13. आगर - ओम मालवीय
14. मंदसौर - राजेश दीक्षित
15. नर्मदापुरम - प्रीति शुक्ला