बिना मुसलमानों के नरसंहार के भारत नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, बजरंग मुनि ने किया का वीडियो वायरल
पहले भी विवादों में रह चुका है बजरंग मुनि, महिलाओं को रेप की धमकी देने पर हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर का कथित महंत बजरंग मुनि ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। बजरंग मुनि ने भड़काऊ बयानबाजी करते हुए मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान किया है। बजरंग मुनि ने कहा है कि बिना मुसलमानों के नरसंहार के भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता।
बजरंग मुनि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बजरंग मुनि को वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि जिस तरह से मुसलमानों ने नरसंहार की बदौलत भारत पर राज किया वैसे ही हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को वही तरीका अपनाना होगा। बिना मुसलमानों के नरसंहार के भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता।
उत्तरप्रदेश :
— C.P.DIXIT (@C_P_Dixit) February 19, 2023
सीतापुर के महंत बजरंग मुनि का एक बार फिर सुर्खियों में आया विवादित बयान...
हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर दिया विवादित बयान...
हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समुदाय विशेष का नरसंहार जरूरी - बजरंग मुनि @ranvijaylive @sengarlive @rohini_sgh @ShyamMeeraSingh @zoo_bear pic.twitter.com/Sgm4Ann13w
बजरंग मुनि का वीडियो वायरल होने के बाद उसके गिरफ्तारी की मांग तेज़ हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स बजरंग मुनि का वीडियो साझा करते हुए जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बजरंग मुनि इससे पहले भी आपत्तिजनक बयान दे चुका है। बजरंग मुनि ने पिछले साल अप्रैल महीने में एक मस्जिद के सामने जुलूस निकालते हुए महिलाओं के साथ रेप करने की धमकी दी थी। भारी विरोध के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।