मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की बड़ी पहल, महासचिव का एक पद ट्रांसजेंडर के लिए रिजर्व, नामांकन का कल आखिरी दिन
MP यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है और कल आखिरी दिन है।

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कल यानी मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। खास बात यह है कि पहली बार यूथ कांग्रेस ने बड़ी पहल करते हुए प्रदेश महासचिव पद पर ट्रांसजेंडर के लिए सीट आरक्षित की है।
दरअसल, पोर्टल में दिक्कत के चलते चुनाव री-शेड्यूल कर दिया गया था। पहले 27 अप्रैल तक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने थे। फिर इसे बढ़ा कर 13 मई किया गया है। राज्य में कुल 48 जनरल सेक्रेट्री चुने जाने हैं। इनमें 17 पद अनारक्षित हैं। जबकि 3 SC/ST, 5 ओबीसी और 5 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलाव 11 पद सामान्य महिला, 2 ओबीसी महिला, 2 SC/ST महिला, 1 अल्पसंख्यक महिला, एक दिव्यांग और एक महासचिव का पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित है।
यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए कल यानी 13 मई की शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। यूथ कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता का पूर्व में पदाधिकारी होना जरूरी है। कई ऐसे कार्यकर्ता थे जो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन क्राइटेरिया से बाहर थे। ऐसे में उनका इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई। इसमें 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी गई है।
गाइडलाइन के अनुसार राज्य की समिति में कुल 61 पद होंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सहित 13 पदाधिकारी होंगे। प्रदेश के 48 महासचिव होंगे। 3 अध्यक्ष प्रतिनिधियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। केंडिडेट की वरीयता के साथ ही विचारधारा और संगठन में पिछले काम के आधार पर भी प्राथमिकता दी जाएगी
अब्दुल करीब कुरैशी, अभिषेक परमार, आकाश भाटिया, अक्षय दुबे, अनूप सिंह चंदेल, आशीष चौबे, अतीक मंसूरी, अतुल मिश्रा, भारत सिंह अहिरवार, दौलत पटेल, देवेन्द्र सिंह दादू, डॉ मोनिका मांडरे, गीता कड़वे, जावेद पटेल, जयंत सिंह सिकरवार, कुणाल सोलंकी, लोकेन्द्र शर्मा, मंजुल त्रिपाठी, मितेन्द्र दर्शन सिंह, नीरज पटेल, नितिन डेहरिया, प्रमोद सिंह(खरे), प्रियंका केशरवानी, प्रियेश चौकडे़, राहुल मंडलोई, राजीव सिंह, राजवीर कुडिया, रेनुका गांधी, सचिन द्विवेदी, सचिन त्यागी, सौरभ गौतम, शाम्भवी शुक्ला, शावेज खान, शिवराज सिंह यादव, शुभांगना राजे जामनिया, सोनम सिंह, सुषमा कोल, स्वीटी पाटिल, विनय पांडेय, विश्वजीत चौहान, यश अरुण ठक्कर, यश घनघोरिया, योगिता सिंह परिहार को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है।