कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिर हुईं कोरोना संक्रमित, भाई राहुल गांधी की भी तबियत खराब
जून में प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुईं थीं, इस दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को भी कोरोना वायरस के चपेट में आए थे

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट करके दी है। उधर राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीमार होने के कारण उन्होंने राजस्थान दौरान रद्द कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!)। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
वहीं प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत भी खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्होंने राजस्थान का अलवर दौरा रद्द कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का अलवर में 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' में शामिल होने का कार्यक्रम था।