इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है गौमूत्र, आईवीआरआई की रिपोर्ट में दावा

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में PHD कर रहे छात्रों ने अपने शोध में दावा किया है कि गाय के मूत्र में 14 से ज्यादा हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए हैं जो इंसानी स्वास्थेय के लिए नुक़सानदेह हैं  

Updated: Apr 14, 2023, 02:30 PM IST

 COW URINE; भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान (IVRI) ने एक चौंकानेवाला खुलासा किया है, यहां PHD कर रहे छात्रों ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया है कि गाय के ताजे गौमूत्र में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जिसके सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शोधकर्ताओं ने इंसानों को सीधे गौमूत्र पीने से बचने की सलाह दी है और इससे होनेवाली बीमारियों की तरफ इशारा भी किया है।

यह शोध बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान परिषद में पढ़ रहे तीन PHD के छात्रों ने किया है। उन्ही में से एक छात्र भोज राज सिंह ने दावा किया है कि गायों और सांडों के URINE में एस्चेरिचिया कोलाई की उपस्थिति के साथ करीब 14 प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जो पेट में संक्रमण का कारण बन सकते हैं और किसी गंभीर बीमारी को न्यौता दे सकते हैं। इसलिए इंसानों को इसके सीधे इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

किसी को ना दें गौमूत्र पीने का सुझाव 

शोधकर्ताओं का दावा है कि हमने स्थानीय डेयरी फार्म्स से तीन प्रकार के गायों के मूत्र के सैंपल इकठ्ठा किए, जिनमें साहीवाल, थारपारकर, विंदावानी (क्रॉस ब्रीड) के नमूने थे। इसके साथ ही भैंस और मनुष्यों के मूत्र के नमूने भी लिए गए। जून और नवंबर 2022 के बीच किए गए इस शोध से निष्कर्ष निकला कि स्वस्थ्य व्यक्तियों के मूत्र में बड़ा अनुपात संभावित रोगजनक बैक्टीरिया ले जाता है। 

भोज राज सिंह ने गाय, भैंस और मनुष्यों के 73 मूत्र के नमूनों के विश्लेषण में पाया कि भैंस के मूत्र में जीवाणुरोधी गतिविधि गायों की तुलना में कहीं अधिक बेहतर थी। एस एपिडर्मिडिस और ई रापोंटिसी जैसे बैक्टीरिया पर भैंस का मूत्र काफी अधिक प्रभावी था।

शोधकर्ताओं ने आम इंसानों को गोमूत्र का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि "आम धारणा है कि गौमूत्र जीवाणुरोधी है, मगर यह तथ्य ग़लत है, अभी और यह शोध का विषय है।

 

देश विदेश की ताज़ा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्स ऐप ग्रुप में जुड़े