झारखंड के पलामू में नक्सलियों से मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी शहीद, एक की हालत गंभीर

घटना के बाद सुरक्षाबल नक्सलियों के तलाशी अभियान में जुट गई हैं। घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसे बचाने में जुटी है। दोनों शहीद जवानों ने साल 2011 और 2012 में पुलिस ज्वॉइन किया था।

Updated: Sep 04, 2025, 04:11 PM IST

Photo Courtesy: ETV Bharat
Photo Courtesy: ETV Bharat

पलामू। झारखंड के पलामू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इसमें 2 पुलिसकर्मी  शहीद हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान में जारी  हैं। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। जिसके जवाब में जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

इसमें दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हुए हैं। जबकि जिला पुलिस बल का एक जवान रोहित कुमार फायरिंग में घायल हुआ है। घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुआ वह टीपीसी के 10 लाख के इनामी शशिकांत गंजू का क्षेत्र माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: बिहार में संविदा कर्मियों को हड़ताल करना पड़ा भारी, नीतीश सरकार ने 7480 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

पुलिस को इस बात की सूचना थी कि शशिकांत गंजू इलाके में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे के करीब सर्च ऑपरेशन चलाया था। बता दें दोनों शहीद जवानों में संतन ने 2012 तो वहीं सुनील ने 2011 में पुलिस ज्वॉइन किया था। डीआई जी नौशाद आलम ने कहा कि जिला पुलिस, आईआरबी, एसटीएफ की 2 टीम सर्च ऑपरेशन में गई है।