इसरो ने जारी की चंद्रयान 3 की नई तस्वीरें, अब केवल 70 किलो मीटर दूर है चांद
इसरो ने जानकारी दी है कि ये तस्वीरें शनिवार को लैंडर पोज़ीशन डिटेक्शन कैमरा द्वारा लगभग 70 किमी की ऊंचाई से ली गईं। यह कैमरा लैंडर मॉड्यूल को ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान कर उसकी स्थिति निर्धारित करने में मदद करता है।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान 3 द्वारा 70 किलोमीटर की दूरी से ली गई चंद्रमा की और तस्वीरें साझा कर दी है। यह तस्वीरें ऐतिहासिक टचडाउन के दौरान लैंडर का मार्गदर्शन करने वाले कैमरे से ली गई थीं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा की ताज़ा तस्वीरों के साथ मिशन अपडेट भी साझा किया है। जिसमें कहा गया है कि "चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है। चंद्रयान की उड़ान सुचारू रूप से ज़ारी है। पूरा का पूरा मिशन ऑपरेशन्स कॉम्प्लेक्स ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है।
इसरो ने जानकारी दी है कि ये तस्वीरें शनिवार को लैंडर पोज़ीशन डिटेक्शन कैमरा द्वारा लगभग 70 किमी की ऊंचाई से ली गईं। यह कैमरा लैंडर मॉड्यूल को ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान कर उसकी स्थिति निर्धारित करने में मदद करता है। लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे शुरू होगा इसरो ने सोमवार को चंद्रमा के सुदूर हिस्से की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उसके कुछ प्रमुख क्रेटर दिखाई दे रहे थे।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
उन तस्वीरों को विक्रम लैंडर को सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र ढूंढने में मदद करने के लिए नियुक्त कैमरे द्वारा लिया गया था। लैंडर के बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र को छूने की उम्मीद है। सफल होने पर भारत - अमेरिका, रूस और चीन - के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा.