Mumbai Fire: मानखुर्द के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुक़सान की आशंका

मुंबई के मानखुर्द स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की कोशिश जारी

Updated: Feb 05, 2021, 12:15 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मुंबई। मानखुर्द के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों आग बुझाने में जुटी हैं। कैमिकल के ड्रम औऱ प्लास्टिक की वजह से उठ आग की लपटें उठ रही हैं। कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है धुआं। आग में किसी के हताहत होने सूचना नही हैं। महाराष्ट्र मेयर और पुलिस प्रशासन ने मोर्चा सम्हाल लिया है।

 

 

मुंबई के मानखुर्द इलाके में 100 से अधिक कबाड़ की दुकानें हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास का इलाका खाली कराना शुरू कर दिया है। दमकल विभाग के अनुसार इस कबाड़ गोदाम में लगी आग तीसरे स्तर की है। पन्नी, प्लास्टिक, टायर, कैमिकल होने की वजह से आग लगातार विकराल रूप लेती जा रही है।