मेरा कर्तव्य वही रहेगा, आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना, SC के फैसले पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
मोदी सरनेम' मानहानि मामले में सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना ही उनका कर्तव्य है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर ही रोक लगा दी, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। ऐसे में अब राहुल गांधी की सांसदी भी बहाल होगी और उन्हें घर भी मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इंडिया की रक्षा करना ही उनका कर्तव्य है और यही रहेगा। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करना।"
Come what may, my duty remains the same.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2023
Protect the idea of India.
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राहुल गांधी एआईसीसी मुख्यालय भी पहुंचे। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। एआईसीसी मुख्यालय में राहुल गांधी ने प्रेस से कहा, "आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों मगर सच्चाई की जीत होती है। मेरा रास्ता क्लियर है, मुझे क्या करना है। जनता से जो मुझे सपोर्ट और प्यार मिला है उसके लिए धन्यवाद करता हूँ।"
ये सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, भारत की जनता की जीत है।
— Congress (@INCIndia) August 4, 2023
राहुल गांधी जी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी से ज्यादा चलकर सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/q5oNGKAXSZ
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, "ये सिर्फ राहुल गांधी की नहीं, भारत की जनता की जीत है। राहुल गांधी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी से ज्यादा चलकर सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं।"