अहिंसा के पुजारी को याद कर रहा कृतज्ञ राष्ट्र, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष समेत तमाम दिग्गज पहुंचे राजघाट
देश के साथ ही पूरा विश्व 2 अक्टूबर के मौके पर सत्य और अहिंसा के पथप्रदर्शक महात्मा गांधी को याद कर रहा है। पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने बापू को उनकी 153वीं जयंती पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र 2 अक्टूबर के मौके पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देश और विदेश के तमाम नेताओं ने रविवार को बापू को याद किया। राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, 'गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती कहीं अधिक खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।'
Paying homage to Mahatma Gandhi on #GandhiJayanti . This Gandhi Jayanti is even more special because India is marking Azadi Ka Amrit Mahotsav. May we always live up to Bapu’s ideals. I also urge you all to purchase Khadi and handicrafts products as a tribute to Gandhi Ji. pic.twitter.com/pkU3BJHcsm
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बिरला ने कहा कि, 'बापू ने देश को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत दिए। इन सिद्धांतों पर चलते देश की आजादी का संकल्प सिद्ध हुआ। उनका स्वावलंबन का आह्वान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उनके विचार देश की उन्नति और देशवासियों का कल्याण सुनिश्चित करते।'
राष्ट्रपिता #महात्मागांधी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के उनके सिद्धांतों पर चलते हुए देश ने आजादी के संकल्प को सिद्ध किया। स्वावलंबन का उनका आव्हान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उनके विचार देश की उन्नति और देशवासियों का कल्याण सुनिश्चित करते हैं। pic.twitter.com/LF3RZu8R1U
— Om Birla (@ombirlakota) October 2, 2022
भारत जोड़ो अभियान पर निकले राहुल गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मैसूर में आयोजित एक सभा में हिस्सा लिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने महात्मा गांधी को याद करते हुए लोगों से हिंसा को छोड़कर बापू द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए हिंसा से तौबा करें।
सत्य, अहिंसा व शांति के पथप्रदर्शक महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 2, 2022
उनके स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज व सहकार के विचार हर भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
गांधी जी के आदर्शों पर चल मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृतसंकल्पित है। pic.twitter.com/7LXIy0ZmGq
मंत्री अमित शाह ने भी बापू को अपनी श्रद्धांजलि अपर्ति की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सत्य, अहिंसा व शांति के पथप्रदर्शक महात्मा गांधीजी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। उनके स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज व सहकार के विचार हर भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। गांधीजी के आदर्शों पर चल मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृतसंकल्पित है।'