राघव चड्ढा का AAP से टूटा रिश्ता, पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल
राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। यह सभी नेता शनिवार को एकसाथ बीजेपी में शामिल होंगे।
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आखिरकार आम आदमी पार्टी से रिश्ता तोड़ लिया है। उन्होंने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं।
चड्ढा ने कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून पसीन से सींचा। वह पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक चुकी है। यह पार्टी अपने पसर्नल फायदे के लिए काम कर रही है। इसलिए हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।'
यह भी पढ़ें:पराली जलाने के मामले में MP नंबर वन, पिछले पांच साल में सामने आए 1 लाख से ज्यादा मामले
इस दौरान उनके साथ पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी साथ मौजूद रहे। चड्ढा ने आगे कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि “I am right man in wrong party”, इसलिए वह पार्टी से दूरी बना रहे हैं। खुद को फाउंडिंग मेंबर बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को शायद उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता।
उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर बनी थी, वह अब खुद भ्रष्ट और समझौता कर चुकी है। चड्ढा ने यह भी कहा कि वह पिछले एक साल से पार्टी की गतिविधियों से दूर थे क्योंकि वह गलत कामों का समर्थन नहीं कर सकते थे। उनके मुताबिक, अब आम आदमी पार्टी पहले जैसी नहीं रही और गलत कामों के चलते वह उसके साथ नहीं रह सकते।
यह भी पढ़ें:राजस्थान की गर्म हवाओं से तप रहा MP, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 27 अप्रैल से बारिश की संभावना




