पूर्व PM के लिए यह क्या कह गए वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Feb 13, 2022, 03:10 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं। सिर्फ एक नज़र में 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बयान पर विवाद

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। फसल बीमा योजना के कार्यक्रम में सीहोर पहुंचे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना शेरशाह सूरी से कर दी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वाजपेयी की तारीफ करने के दौरान उनके कार्यकाल में कराए गए सड़क निर्माण का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश मे अगर सड़कों का निर्माण किसी ने किया है तो शेरशाह सूरी के बाद अटल जी ने किया है। शेरशाह सूरी बाबर की सेना में सेनापति था। अब सवाल ये है कि अगर देवड़ा को तारीफ करनी ही थी तो वो विक्रमादित्य, सम्राट अशोक, राजा भोज का नाम ले सकते थे। कांग्रेस ने इस पर तंज किया है।


मंत्री की सलाह कर्ज लेकर काम करो

मध्यप्रदेश में भाजपा के मंत्री अब लोन पॉलिटिक्स कर रहे हैं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोग दिलवाने की कोशिश है। ग्वालियर पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट ने भी यही कोशिश की। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ग्वालियर आए थे। इस दौरान वे सियासत का मुद्दा बनी इंटक मैदान नवीन मंडी पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी थे। सिलावट ने सब्जी व्यापारियों के हालचाल पूछे। इसी दौरान एक महिला सब्जी व्यापारी से सिलावट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला व्यापारी से कहा कि अम्मा! लोन दिलवा देते हैं आपको। इससे आपको व्यापार अच्छा चलेगा। महिला व्यापारी ने भी तपाक से कह दिया कि धंधा ही नहीं चल रहा है, ऐसे में लोन चुकाएंगे कैसे। इस पर सिलावट कुछ नहीं बोले। 


बदल दो इंदौर का नाम

बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने इंदौर का नाम बदलने का सुझाव दिया है। विधायक ने कहा कि इंदौर का नाम बदलकर अहिल्या नगर रख देना चाहिए। विधायक ने कहा कि इंदौर का जन्मदिन मनाने से पहले शहर का नाम बदला जाए और इसी नाम के साथ जन्म दिन मनाया जाएगा। विधायक मेंदौला ने कहाकि शहर का नाम इंदौर क्यों है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहाकि इंदौर का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम पर होना चाहिए। इसी से शहर का गौरव बढ़ेगा। दरअसल, शनिवार को इंदौर के स्थापना दिवस की तारीख तय करने के लिए बैठक की गई। बैठक में इंदौर के स्थापना दिवस की तारीख तय करने के लिए सभी के सुझाव लिए जा रहे थे।