CG Election 2023: वोटिंग के बीच कांकेर, सुकमा, बीजापुर में मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर जिले में दोपहर करीब डेढ़ बजे पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेढ़ हुई। माओवादियों को 2-3 शव उठाकर भागते हुए देखा गया। मौके पर खून के धब्बे एवं घसिटने के चिन्ह मिले हैं।

Updated: Nov 07, 2023, 03:47 PM IST

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 में से 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। कांकेर, सुकमा, मोहला-मानपुर सहित 7 जिलों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया है। जो लोग बूथ के अंदर रह गए थे उन्हें मतदान करने दिया गया। शेष दस सीटों पर शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की भी सूचना मिली है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड के बीच CRPF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कोबरा 206 बटालियन के जवान इसमें शामिल हैं। मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगल में तैनात थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। हालांकि, अभी तक किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

उधर, कांकेर के बांदे क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में BSF और बस्तर फाइटर्स के जवानों से नक्सलियों की भिड़ंत हुई है। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मौत का दावा है। मौके से AK -47 रायफल बरामद किया गया है। नारायणपुर में भी ओरछा के तादुर के जंगल में STF जवानों से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।

 बीजापुर जिले में दोपहर करीब डेढ़ बजे पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेढ़ हुई। एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली केरिपु 85 वी वाहिनी एवं माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई।मुठभेढ़ लगभग 5 से 10 मिनट चली और माओवादियों को 2-3 शव उठाकर भागते हुए देखा गया। मौके पर खून के धब्बे एवं घसिटने के चिन्ह मिले हैं। वहीं, सभी जवान है सुरक्षित। आसपास सर्चिंग अभियान है जारी है।

सभी जिलों में मतदान स्थलों पर सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद नक्सलियों ने नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया गया। हालांकि, सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। फायरिंग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।