अडानी ग्रुप पर ईरान से कच्चा तेल इंपोर्ट करने का आरोप, अमेरिकी एजेंसियों ने शुरू की जांच: रिपोर्ट
हिंडनबर्ग मामले के बाद अब अडानी समूह नए विवाद में फंस गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या अडानी समूह ने गुजरात स्थित अपने मुंद्रा पोर्ट से भारत में ईरानी एलपीजी का आयात किया है?

अडानी ग्रुप एक बार फिर से अमेरिकी जांच के दायरे में आ गया है। अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी अखबार ने सनसीखेज रिपोर्ट प्रकाशित की है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग यह जांच कर रहा है कि क्या अडानी समूह ने गुजरात स्थित अपने मुंद्रा पोर्ट से भारत में ईरानी एलपीजी का आयात किया है?
दरअसल, अडानी समूह एक बार फिर से शक के दायरे में आ गई है। अडानी ग्रुप पर ईरान से एलपीजी आयात करने का आरोप लगा है। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों के बावजूद अडानी की मुद्रा पोर्ट से ईरानी गैस का आयात किया गया। अब अमेरिका ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संदिग्ध परमाणु गतिविधियों के कारण अमेरिका ने ईरान के तेल और ईरान उत्पादों के कारोबार पर प्रतिबंध लगा रखा है।
हालांकि, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के आरोपों पर जवाब देते हुए अडानी समूह ने इस बकवास करार दिया है। समूह का कहना है कि नुकसान पहुंचाने के मकसद से उनपर आरोप लगे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से कोई ऐसी जांच की जा रही है। अडानी समूह द्वारा सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और किसी भी प्रकार के प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया गया है।
अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि हम जिन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से LPG खरीदते हैं, उनके साथ स्पष्ट रूप से कॉन्ट्रैक्ट होता है कि माल किसी प्रतिबंधित देश से नहीं होना चाहिए। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी के शेयरों का बुरा हाल है। सोमवार शाम को ये रिपोर्ट आई और मंगलवार को अडानी के शेयर धड़ाम हो गए। अडानी समूह के अधिकांश शेयर क्रैश हो गए। मंगलवार को अडानी समूह के शेयरों में 1 से 2.5 फीसदी तक की गिरावट आई है।
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 2.63 फीसदी गिर गए। वहीं अडानी पोर्ट्स के शेयर 2.72 फीसदी तक फिसल गए। इसके अलावा समूह के बाकी शेयरों में भी दवाब रहा। अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी एनर्जी सॉल्यूएशन और अडानी पावर के शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट आई है।