कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंदुत्व पर की थी टिप्पणी

चेतन कुमार ने कहा था कि हिंदुत्व का निर्माण झूठ के आधार पर हुआ है

Updated: Mar 21, 2023, 01:02 PM IST

Photo Courtesy : Live law
Photo Courtesy : Live law

बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई है। चेतन कुमार पर यह कार्रवाई हिंदुत्व पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर हुई है। 

चेतन कुमार ने सोमवार को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुत्व का निर्माण झूठ के आधार पर हुआ है। कन्नड़ एक्टर का यह ट्वीट वायरल हो गया और इसी के ऊपर कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

चेतन कुमार को बेंगलुरु के सेशादीपुरम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बजरंग दल के शिवकुमार ने कन्नड़ अभिनेता के ट्वीट के संबंध में उनकी शिकायत पुलिस में की थी। 

चेतन कुमार इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष कर्नाटक हिजाब मामले में सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट के जज के संबंध में टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। चेतन कुमार ने रेप के एक पुराने मामले में जस्टिस कृष्णा दिक्षित द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने और पीड़िता पर की गई टिप्पणी का ज़िक्र किया था।