सीढ़ियों से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, कोहनी और पसलियां टूटीं, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

गायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी और पसलियां टूट गईं हैं। उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated: Dec 02, 2022, 11:27 AM IST

मुंबई। मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे के शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिर गए, जिससे उनकी कोहनी और पसलियां टूट गईं हैं। उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी है। जुबिन नौटियाल के सहयोगियों के मुताबिक आज शाम उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा।

जुबिन नौटियाल का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी चोट की खबर सुनकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं। हाल ही में जुबिन का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने के साथ जुबिन काफी चर्चा में थे। उन्हें बीतें दिनों इसी गाने के लॉन्च इवेंट में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: रोज 24KM चलना कोई इवेंट नहीं, मोदी-शाह चलकर दिखाएं, जयराम रमेश ने दी चुनौती

इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों 'तू सामने आए', 'मानिके', 'बना शराबी' के चलते खासा चर्चा में थे। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं। साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी वह छाए रहते हैं।

बताया जा रहा है कि सिंगर की कोहनी में ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं जुबिन की इन खबरों को सुन सोशल मीडिया पर फैंस उनकी चिंता करने लगे और ढेर सारे ट्वीट्स देखने को मिले।