MP:11वीं की छात्रा की हत्या के मामले में ग्वालियर पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

मृत अक्षया यादव पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की बेटी है।

Updated: Jul 14, 2023, 07:03 PM IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक 11वीं छात्रा की गोली मारकर बर्बरता से हत्या के मामले में अब पुलिस एक्शन में है। हत्या के मुख्य आरोपी सुमित रावत के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। 

बता दें की 10 जुलाई की रात करीब 8:00 बजे दो दोस्त सोनाक्षी शर्मा और अक्षया यादव बेटी बचाओ चौक से सिकंदर कैंप की ओर से अपनी कोचिंग क्लास को खत्म कर के घर लौट रही थीं, तभी बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों सहेलियां जमीन पर गिर गईं और बाद में फिर मुख्य संदिग्ध सुमित ने गोली चला दी जो अक्षया की छाती में लगी। हमलावर तुरंत मौके से भाग गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद अक्षया को डॉक्टरों के मृत घोषित कर दिया, दूसरी सहेली का इलाज जारी है। मृत अक्षया यादव पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की बेटी है।

घटना के बाद पुलिस फौरन एक्शन में आ गई। और कार्रवाई करते हुए हत्या से जुड़े सात संदिग्धों की उसी रात पहचान कर एक को उसी रात गिरफ्त में ले लिया, और बाकियों को गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, और महाराष्ट्र और अतिरिक्त गिरफ्तारियां हुई हैं। 

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि अभी केवल एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चला है, बाकियों के घर पर भी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पूर्व डीजीपी का पूरा परिवार स्तब्ध है। आगे मामले में जांच जारी है।