Lockdown 4.0 : कांग्रेस ने अपने दफ्तर को बनाया शेल्‍टर होम

congress : श्रमिकों से राजनीति से अलग, कांग्रेस ने दिया आसरा

Publish: May 20, 2020, 09:24 PM IST

Photo courtesy : twitter
Photo courtesy : twitter

लॉकडाउन 4.0 में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस ने एक शानदार और सराहनीय पहल करते हुए दिल्ली की सड़कों पर बेसहारा लोगों के लिए अपने पार्टी दफ्तर को ही रैन बसेरे में तब्दील कर दिया है। जहां दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर मजलूमों को राहत देने का काम कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई ने किया है। राजीव भवन स्थित दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में लोगों की ठहरने की उत्तम व्यस्था के साथ साथ उनके खाने - पीने का भी खयाल रखा जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव में लिए बेहद जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है। 

आप और भाजपा की ओर से पहल नहीं

एक तरफ जहां ऐसी विकट परिस्थिति की घड़ी में कांग्रेस पार्टी ने बेसहारों का सहारा बनने का नेक और सराहनीय कदम उठाया है तो वहीं सरकार में शामिल आम आदमी पार्टी और विपक्ष में शामिल भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक ऐसी कोई पहल देखने को नहीं मिली है।