25 फिट गहरी खाई में गिरी कांग्रेस नेता की कार, अस्पताल में भर्ती

गाय को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ गया जिस वज़ह से 25 फ़िट खाई में गिरी कार

Publish: Mar 31, 2021, 04:35 AM IST

Photo courtesy: mp braking
Photo courtesy: mp braking

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता सड़क हादसे का शिकार हुए। इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव कार्यक्रम में शामिल होने पिवड़ाव जा रहे थे। उसी दौरान सड़क हादसा हुआ। कार का संतुलन बिगड़ने से कार 25 फिट खाई में गिरी , कार सवार दो साथियों सहित ड्राइवर को चोट आई है।

घटना बीते मंगलवार रात की है।  जहां कांग्रेस नेता सदाशिव यादव की कार के सामने गाय आ गयी। गाय को बचाने में कार का संतुलन बिगड़ा, कार 25 फिट खाई में जा गिरी। इतना ही नही बिजली के पोल से भी टकरा गई। इस सड़क हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव घयाल हो गए। उनके सिर पर चोट आने से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता के अलावा कार में मौजूद उनके दो साथी और ड्राइवर को भी चोट आई है। जिनका इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने पिवड़ाय जा रहे थे। पिवड़ाय जाते समय खाई के पास गाय आ गई, गाय को बचाने में  अचानक उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे उतर गई। गाड़ी गड्ढे में तेजी से दौड़ती हुई आगे बढ़ी, लेकिन गनीमत रही कि वह आगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

बिजली के खंभे से टक्कर लगते ही कार के एयर बैग खुल गया।  इससे किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आगे और गहरी खाई थी। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते एयरबैग नहीं खुलता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। लोगों ने बताया कि कार में बैठे लोगों ने भी तत्परता दिखाई, जिसकी वजह से उन सभी की जान बच सकी।