तेंदुनी नदी में नहाने गए 3 लड़के डूबे, एक का शव हुआ बरामद 2 अभी भी लापता

नदी में नहाने गए तीनों लड़के डूब गए जिसमें से 1 का शव पुलिस ने नदी से निकाल लिया है। अन्य दो की पुलिस तलाश कर रही है।

Updated: Aug 12, 2023, 10:10 AM IST

Image courtesy- Naidunia
Image courtesy- Naidunia

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर उदयपुरा थाने क्षेत्र के छाटेर गांव में नदी में नहाने गए 3 लड़के नदी में डूब गए। जिनमें से 1 का शव पुलिस ने नदी से निकाल लिया है। 2 लोग अभी भी लापता हैं। SDRF और होमगार्ड की टीम शुक्रवार देर शाम तक अन्य दो युवकों की तलाश करती रही लेकिन अंधेरा होने कारण सर्चिंग रोक दी गयी।

जानकारी के अनुसार नगर उदयपुरा निवासी 13 वर्षीय मो. उबेर, 21 वर्षीय आशिफ और 13 वर्षीय तालिब अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ छातेर गांव गए थे। जहां ये तीनों नदी में नहाने चले गए। बाकी तीन दोस्त बाहर ही खड़े थे। इस दौरान नदी में नहाने गए तीनों दोस्त कुछ ही देर में गहरे पानी में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि नदी में गहरा पानी है, यहां नहाने नहीं जाएं। फिर भी लडक़े नही माने और नदी में कूूद गए। तीनों के डूबने के बाद बाहर खड़े तीन दोस्तों ने शोर मचा कर गांव वालों को बुलाया। उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरफ सहित गोताखोरों को मोटर बोट सहित बुलाया और उनकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मो. उबेर का शव मिला। जबकि बाकी दोनों की तलाश देर शाम तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण तलाश को रोकना पड़ा।

एसडीआरएफ की टीम आज सुबह फिर से अन्य लापता युवकों की तलाश शुरू करेगी। वहीं उबेर के शव का पीएम उदयपुरा अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बीते दिन पुलिस ने मोटर बोट की मदद से लगभग 2 घंटे तक दोनों लड़कों को नदी में तलाश किया, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। अंधेरा होने के कारण सर्चिंग बंद करना पड़ा।

उदयपुरा थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही नदी पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। मृतक तथा डूबे बच्चों के परिजन भी मौके पर वहां मौजूद हैं। डूबे हुए तीन लोगों में से एक किशोर का शव पुलिस को मिल गया है, जबकि एक किशोर और एक युवक की तलाश जारी है। आज सुबह से फिर तलाशी शुरू करेंगे।