इंदौर खंडवा रोड पर खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, 40 घायल

यह दुर्घटना इंदौर खंडवा रोड पर भैरव घाट के समीप हुई...यात्री बस में 50-60 यात्री सवार थे

Updated: Jun 23, 2022, 01:22 PM IST

Courtesy : Twitter
Courtesy : Twitter

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में यात्री बस खाई में जा गिरी। जिसके कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। घटना इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरव घाट पर हुआ। इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर 40 फीट खाई में जा गिरी। इस यात्री बस में 50-60 लोग सवार थे।

ग्रामीण एसपी भगवत सिंह बिरदे ने बताया कि यह यात्री बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। तभी भैरव घाट के पास बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे 40 फीट खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 40 लोग घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। 

इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया। सीएम ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।